जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा:- पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी,विक्रय व अवैध मादक पदार्थों का भंडारण करने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के आदेश व निर्देश के पालन में प्रभावी कार्यवाही करने का जिले में विशेष अभियान निरन्तर जारी है,जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा कल्याणी वरकड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरवाड़ा राजेन्द्र धुर्वे एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर बर्धिया हनुमान मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके कब्जे से 2.012 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और परिवहन में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक MP28ZA9877) जब्त की गई है।जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये आंकी गई है।

दरअसल बीती रात्रि को थाना अमरवाड़ा के उप निरीक्षक विजेन्द्र माकों अपने हमराह स्टाफ के साथ क्षेत्र में गश्त,वारंटी पता तलाश और अपराध विवेचना के सिलसिले में रवाना हुए थे।इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गढ़ादर्याव निवासी दो युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल से छिंदवाड़ा की तरफ से सफेद रंग के थैले में अवैध गांजा लेकर अमरवाडा की तरफ आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने ग्राम बरधिया हनुमान मंदिर के पास मैन रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की।कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिये के अनुसार प्लेटिना मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया तथा उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम धनलाल विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष एवं अभिषेक विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गढ़ा दरयाव,थाना अमरवाड़ा बताया…उनके कब्जे वाले सफेद प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान थैले से दो भूरे रंग के पैकेट बरामद हुए,जिनमें से तीक्ष्ण गंध वाला मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर विधिवत जप्ती की कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से की गई कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह अवैध मादक पदार्थ अंकित नागेश (निवासी शिक्षक कॉलोनी,छिंदवाड़ा) से खरीदकर लाए थे।पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 8.20 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया साथ ही गांजा उपलब्ध कराने वाले तीसरे आरोपी अंकित नागेश को भी नामजद किया गया है।

इस सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा,उनि विजेन्द्र मार्को,प्र.आर जयसिंह बघेल,आर करन रघुवंशी,आर ललित परतेती एवं आर ओमकार कुमरे की विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रही।