जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी परासिया एवं जिला आपूर्ति अधिकारी छिन्दवाडा के मार्गदर्शन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी परासिया सुमित चौधरी द्वारा मंगलवार को तहसील परासिया स्थित खिरसाडोह बस्ती के अखिलेश उईके पिता राम शाह उईके के निवास में घरेलू गैस सिलेंडरों के संग्रहण व दुरूपयोग के संबंध में जांच की गई।

जांच में इंडेन कंपनी के 09 नग भरे (05 नग इंडेन कंपनी व 04 नग एचपी कंपनी) तथा 02 नग खाली एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर इस प्रकार कुल 11 नग सिंलेडर जप्त किये गए,जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 31,850 रूपये है। घरेलू गैस सिंलेडर का अवैध रूप से संग्रहण पाये जाने के कारण अखिलेश उईके पिता राम शाह उइके से कुल 11 नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये जाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।




