जनमत भास्कर,छिन्दवाड़ा:-परासिया थाना के बी.जे. सायडिंग में एक मामूली विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता की फावड़ा से मारकर हत्या कर दी।पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने बेटे को होम थिएटर में गाना बजाने के लिए मना किया था। ऐसे में आवेश में आकर पुत्र ने पिता को मौत के घाट उतार दिया..फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
परासिया पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नीरज इवनाती घटना दिनांक 3 फरवरी की रात करीब 10 बजे अपने घर पर जोर जोर से होम थियेटर बजा रहा था जिसे नीरज की माँ के द्वारा बंद करने के लिए बोली तो आरोपी नीरज के द्वारा माँ के साथ अश्लील गालिया देने पर मृतक पिता भारत इवनाती के द्वारा विरोध किया गया। ऐसे में आरोपी द्वारा अपने पिता भारत इवनाती पर आँगन मे रखा फावड़ा से प्राण घातक हमला किया जिससे इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी नीरज इवनाती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
हत्या के इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर पटले,उपनिरीक्षक देवकरन डेहरिया,प्र.आर.पूनमचंद ठाकुर,प्र.आर. नरेश कहार, प्र.आर. नदीम खान,आर. संजय चंद्रवंशी,आर. मयंक पाल,आर.दिलीप डेहरिया, आर.गजराज डेहरिया की अहम भूमिका रही।




