जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा :- मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा दिल्ली में पीएम आवास के बाहर की गई नारेबाजी व धरना प्रदर्शन और उसी दिन छिन्दवाड़ा में भी रात्रि में स्थानीय फव्वारा चौक में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित व अपमानजनक टिप्पणियों व नारेबाजी के विरोध में छिंदवाड़ा में बुधवार को नगर युवा मोर्चा के साथ जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने फव्वारा चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया था……इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा महामंत्री विजय पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अब अगर छिंदवाड़ा की धरती में किसी ने भी पीएम मोदी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की तो उनके कार्यालय में घुसकर पुतला दहन किया जाएगा…..जैसे ही अपने सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के पुतला दहन की खबर कांग्रेसियों को लगी तो उन्होंने भी घण्टे भर बाद ही बुधवार शाम को ही ईएलसी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर दिया और एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मैयत और नीम का पत्ता कड़वा है….जैसे विवादित व अपमानजनक नारे भी लगाए गए..हालांकि इस दौरान जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ता ईएलसी चौक में पुतला दहन कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद नकुलनाथ जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर से ही यह नजारा देख रहे थे लेकिन वे पुतला दहन स्थल तक भी नही आये।
अब सवाल उठता है कि जिला भाजपा के महामंत्री विजय पांडे की चेतावनी के घण्टे भर बाद ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अनर्गल व अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में क्या जिला भाजपा …..कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पुतला दहन कर पायेगी या फिर जिला भाजपा के महामंत्री विजय पांडे की चेतावनी केवल राजनीतिक बयानबाजी ही सिध्द होगी ?




