जिला भाजपा का होली मिलन समारोह..

जनमत भास्कर छिंदवाड़ा:-भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की मंशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला भाजपा कार्यालय लालबाग रोड छिंदवाड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 18 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे से किया गया है। श्री लाम्बा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इस होली मिलन समारोह में माननीय सांसद/ विधायक/पूर्व विधायक, विधानसभा प्रभारी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत उपाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी,निगम,मंडल, प्राधिकरण वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं महापौर,जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका,नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष,पार्षदगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्य एवं नगरीय निकाय,जिले के सभी जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नेतागण, जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य,मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य,शक्तिकेंद्र,बूथ समिति सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से इस होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

जिला कांग्रेस का होली मिलन समारोह…शामिल होंगे पूर्व सांसद नकुलनाथ

जनमत भास्कर छिन्दवाड़ा:-भारतीय सभ्यता व संस्कृति पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखती है। यहां तीज व त्योहारों की उमंग पूरे वर्ष बनी रहती है।खासकर होली से उड़ने वाले रंग व गुलाल की चमक रंग पंचमी तक बनी रहती है,इसी उत्साह व उल्लास के रंगों से सराबोर होगा स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन।रंगीन उत्सव में खो जाएं,हंसी के पहल सहेजें और रिश्तों में नई उमंग भरें।

स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ भी सम्मिलित होंगे।कांग्रेस पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ रंग व गुलाल की होली खेलकर अपनों के साथ खुशियां बांटेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे से चर्चा के उपरांत कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिन मंगलवार 18 मार्च 2025 को प्रात: 8 बजे से जिले की आमंत्रित फाग मंडलियों के द्वारा फागुन के गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रात: 11 बजे नकुलनाथ राजीव कांग्रेस भवन पहुंचेंगे और होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर आमजन व कांग्रेस के समस्त विभाग,प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ रंग व गुलाल से होली खेलेंगे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव सहित कांग्रेस के पांच उप ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल नैय्यर,तरूण कराड़े,टिंकू राय, सचिन वानखेड़े व शैलेश पाटनकर ने आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त विभाग,प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आयोजित होली मिलन समारोह में समय से पूर्व सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया है।