जनमत भास्कर,छिंदवाड़ा:-विगत दिनों छिंदवाड़ा के चारगांव प्रहलाद में घटित घटना को लेकर जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके,कांग्रेस, गोंडवाना एवं अन्य दलों के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू के विरुद्ध प्रदेशभर में झूठे, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के माध्यम से प्रचार करते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि ऐसे निराधार आरोपों के विरुद्ध मानहानि की कानूनी कार्रवाई मेरे अधिवक्ता द्वारा की गई है एवं सभी को नोटिस भेजे गए हैं।

विधायक सुनील उइके, कांग्रेस,गोंडवाना एवं अन्य दलों को अधिवक्ता के द्वारा भेजे गये मानहानि के नोटिस में लिखा गया है कि आरोप लगाने वाले सभी लोग सांसद बंटी विवेक साहू से एक सप्ताह के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे,यदि माफी नहीं मांगते है तो मानहानि की कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है।जनता के आशीर्वाद और विश्वास से सांसद बनने के बाद से आज तक मैंने एक भी दिन आराम से घर पर बैठकर नहीं बिताया है।हर पल,हर समय छिंदवाड़ा एवं पांढुर्ना संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना,उनका समाधान करना और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करना ही मेरा संकल्प रहा है..उन्होंने कहा कि जिन्होंने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है,उनके विश्वास को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा।मेरे लिए राजनीति पद नहीं,बल्कि जनसेवा का माध्यम है।क्षेत्र की गलियों से लेकर गांव-गांव तक जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना ही मेरी प्राथमिकता रही है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कुछ लोगों को छिंदवाड़ा में हो रहे विकास कार्य,बदलती तस्वीर और जनता का बढ़ता विश्वास बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए वे झूठ,भ्रम और नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रहे हैं।लेकिन छिंदवाड़ा की जागरूक जनता मेरे कार्यों,मेरी निष्ठा और मेरे समर्पण की साक्षी है,उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि झूठ की उम्र भले ही कुछ समय की हो सकती है, लेकिन सत्य और सेवा का मार्ग हमेशा जनता के विश्वास से मजबूत होता है।मेरे खिलाफ जितना भी दुष्प्रचार किया जाएगा,जनता का आशीर्वाद और मेरा सेवा भाव उतना ही मजबूत होगा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि मेरे संस्कार मुझे सिखाते हैं कि जवाब आरोपों से नहीं,बल्कि कार्यों से दिया जाता है।फिर भी यदि कोई व्यक्ति या दल जानबूझकर झूठी और अपमानजनक बातें फैलाकर मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा,तो उसके विरुद्ध लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से कठोर कार्रवाई की जाएगी,उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी है,जनसेवा मेरा संकल्प है और छिंदवाड़ा का विकास मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।